Showing posts with label TOM AND JERRY SHOW. Show all posts
Showing posts with label TOM AND JERRY SHOW. Show all posts

Tuesday, 18 December 2007

TOM AND JERRY SHOW Part-2

जायका के घर में .....

TOM AND JERRY SHOW'..Part-2

हम नामिका का हाथ पकड़ कर खड़े थे. कभी उसे अपने दिल के पास सटा कर जप्फ़ी भी डाल रहे थे.... जिससे की वह चली ना जाए! वह चली गई और चोर आ गया तो हमारा क्या होगा?...सोच सोच कर हम परेशान हो रहे थे और नामिका बार बार अपनी घड़ी देख रही थी.


" बदनामिका! ये वाली रिस्टवॉच तेरे कौनसे बॉयफ्रेंड ने गिफ्ट दी है?" हमने नामिका की घड़ी चुमते हुए उसे प्यार से पूछा।



" मुझे बदनामिका कहती है?....मरजायके! मैं अपने घर जा रही हूं.... मैं क्यों बताउ कि यह घड़ी मुझे किसने दी...बड़ी शाणी बनती है!" नामिका दरवाजे से बाहर निकल गई थी। हम पीछे पीछे चलें गए और उसे समझा-बुझा कर वापस अंदर ले आए। ....अब हम उसके साथ दरवाज़े के पीछे छिपकर चोर के आने का इंतज़ार करने लगे!


"जायका! मुझे लग रहा है कि ये तेरा वहम है। तेरे घर में चोर वगैरा कोई भी नहीं आता! तू तो फटिचर है.ले,दे कर ...बस तेरे पास सोने की एक अंगूठी है,जो तू पहन कर रखती है! फटे कपड़ों का चोर क्या करेगा? वो तो चोर बाज़ार में भी बिकने से रहे!..और तो और, तू किसीको घास तक नहीं डालती..तो क्या चोर दूध पीने और टी वी देखने तेरे घर में आता है?" नामिका पता नहीं हम पर कौनसे जनम का गुस्सा उतार रही थी.


" ...अब तो हद हो गई नामी! अब मुझसे तेरी ज्यादती बर्दाश्त नहीं हो रही...मेरे पास चाहे कुछ ना हो,पर तेरी वो...ऐसी-वैसी फोटोएं सैंकड़ों में पड़ी हुई है...तू अपने घर चली जा! मैं तेरी फोटोएं तेरे मंगेतर को भेज देती हूं! देखती हूं फिर तू कैसे शादी के मंडप में घुसती है!" हमे भी अब गुस्सा आ गया और हम ने नामिका की होने वाली शादी को... ना होने देने का प्लान बना डाला।


" अरे मेरी जंबोजेट,जायका!मै तो टाइम पास करने के लिए बातें कर रही थी। छॉड़ तू तो मज़ाक भी नहीं समझती! ये घड़ी तेरे को पसंद है तो तू रख लें....लेकिन मेरी फोटोऍ जो तेरे पास है; वो तो तू मुझे वापस नहीं करेगी....कोई बात नहीं।मेरी शादी होने तक उन्हें संभाल कर अपने पास ही रख लें...उन फोटों का जिकर भी किसीके सामने मत करना समझी?" नामिका ने अपनी महंगी घडी अब हमारी कलाई पर बांध दी थी और हम सब समझ गए थे.... कौन कहता है कि हमारी समझदानी छोटी है!

" नामिका देख! उधर देख! उधर दो चुहे हमारे सोफे पर बैठे हुए है और हम यहां दरवाजे के पीछे खड़ी खड़ी देख रही है!"हमने नामिका को दिखाया.

"दो चुहे नहीं है जायका! एक चुहा और एक चुहिया है। देख ध्यानसे... चुहिया के होंठ लाल है! उसने लिपस्टिक लगाई हुई है। कितनी अच्छी शेड है नहीं? " नामिका ने हमारी ग़लती सुधारी।

Monday, 17 December 2007

TOM AND JERRY SHOW part-1

जायका के घर में ....

' TOM AND JERRY SHOW '.......part-1


"नामिका...सुन रही हो?" हमने नामिका का नंबर घुमाया।

"कौन जायका? हाँ! क्या है सुबहे,सुबहे... तुझे तो नींद आती नहीं और दूसरों को सोने देती नही! क्या टाइम हुआ है?" नामिका ने डांट लगाते हुए हमसे टाइम पूछा।

" जल्दी मेरे घर आ जा... यहीं टाइम देख लेना समझी ?" हमने फोन बंद कर दिया...अरे भाई बिल आ रहा था।

..नामिका आ गयी। हम जब भी बुलाते है, वह आ ही जाती है....अजी हमसे डरती है...उसकी सारी अंदर की बातें हम जानते है.... अगर पब्लिक में बता दी तो उसकी इज्जत का तो हो गया कचरा!

" नामिका , मैं जब घरमें नहीं होती न... तब घर में चोर घुस जाता है। दूध पी जाता है... खाना खा जाता है.... टीवी तक, बैठ कर देखता है.... कल तो टीवी बंद कर के जाना भी भूल गया था।"हमने नामिका को जल्दी में सब बता दिया।

" बोल अब क्या कहती है?"

" जायका! तेरा तो भेजा फिर गया लगता है। बंद घर में कौन घुस सकता है? ....ताला नहीं है क्या लगाने के लिए?" नामिका ने हमें फिर डांट पिलाई।

" देख नामिका , अब डांटना छोड़ और कोई और इलाज हो तो बता... कैसे चोर पकडा जा सकता है!" हम ने नामिका को ऊँचा भाव देते हुए पूछा। वह समझी की हम उसे अकलमंद समझ रहे है..... खुश होती हुई बोली....

" तेरी समझदानी इतनी छोटी क्यों है?.... मेरे बदले पुलिस को बुलाती तो ,अब तक चोर पकडा गया होता और हवालात की हवा खा रहा होता! अब भी मेरी बात मान ले और मेरे मोबाइल से फोन कर... बिल मेरा आएगा... क्या समझी?"

"...पुलिस कुछ नहीं करती नामिके! तेरी कार का कोई पता चला क्या?" हमने भी अपना दिमागी सवाल दागा!

" हाँ! पुलिस कुछ नही करती; लेकिन कुछ करनेका काम तो पुलिस का ही है... हमारा नही है। .... और for your kind information .... मेरी कार तो, चोर कल रात खुद ही घर पर छोड़ गया था... समझी?" नामिका ने कहा और हम चौंक गए।

" नामिका अब तो मैं मान गई तेरेको! अब चोर का पता तू ही लगा सकती है!....." हमने नामिका को गले लगाते हुए कहा। हम जानते थे की ऐसा करनेसे वह हमारी हर बात मान सकती है। अब तो कार भी आ गई थी... हम कार भी माँग सकते थे.... लेकिन पहले चोर का पता लगाना जरुरी था!

" जायका! मुझे लग रहा है कि' टॉम ऎंड जेरी शो' तेरे घर में चल रहा है!"

" मतलब?" मतलब हम समझे ही नहीं थे!